तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा वृंदावन हॉल में भक्त कर्मा माता जयंती एवं उन्नत कृषि का आयोजन सम्पन्न

April 7, 2025

दिनांक 6-4-2025 को तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा वृन्दावन हाल, सिविल लाइन्स, रायपुर में भक्त कर्मा माता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस बार कार्यक्रम का थीम "उन्नत कृषि" रखा गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कृषक वर्ग उपस्थित हुए थे। मुख्य अतिथि माननीय अरूण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री राम एवं कर्मा माता के फोटो में माल्यापर्णन एवं दीप प्रज्वलन करने बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। संगठन ने अध्यक्ष इंजी रामनाथ ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री महोदय ने संगठन के इस पहल की काफी प्रशंसा की एवं कृषि सुधार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ कृष्ण कुमार साहू, डॉ गजेन्द्र चन्द्राकर, डॉ आर के. नायक, डॉ अभिनव साव द्वारा उन्नत कृषि, भूमि का रख रखाव, कृषि यंत्र, उन्नत बीज, कीटनाशकों का दुष्प्रभाव एवं बचाव आदि विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। कृषकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समुचित उत्तर दिया गया। नारायण साहू ने कृषि कार्य में समस्या एवं निदान पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मृदु साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन परमानन्द साहू द्वारा किया गया।